खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़

पत्रकार से दुर्व्यवहार को लेकर आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने एक्सईएन को सौपा शिकायती पत्र-हुई कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पत्रकार से दुर्व्यवहार को लेकर आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने एक्सईएन को सौपा शिकायती पत्र-हुई कार्यवाही

नजीबाबाद – पत्रकार मुशर्रफ अली नगर अध्यक्ष आईरा नजीबाबाद से विद्युत कर्मचारी द्वारा दुर्वव्यवहार करने को लेकर आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन-(आईरा) के पदाधिकारियों ने समाधान दिवस पर एक्सईएन को शिकायती पत्र सौप विधुत कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की माँग की जिस पर एक्सईएन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्यवाही के आदेश दिये
ज्ञात हो कि मोटे आम पर स्थित विद्युत विभाग का कार्यालय है, जहां पर पत्रकार मुशर्रफ अली विद्युत मीटर से संबंधित समस्या को लेकर कार्यालय पर गए थे जहां पर केशव नामक कर्मचारी मिला पत्रकार मुशर्रफ अली ने विद्युत मीटर से संबंधित समस्या बताई जिस पर केशव नामक कर्मचारी ने शराब के नशे में पत्रकार के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जिस पर उस कर्मचारी को पत्रकार ने अपना परिचय देते हुए अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए कहा। लेकिन कर्मचारी शराब के नशे में पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट पर उतारू हो गया। जिस पर उसी के साथी कर्मचारीयो द्वारा उसको पकड़ कर कार्यालय में ले जाने की कोशिश की गई लेकिन वह बार-बार पत्रकार के ऊपर हमला व गाली गलौच करता रहा उक्त घटना से पत्रकार मुशर्रफ अली ने विद्युत विभाग के एक्सईएन नजीबाबाद व एसडीओ नजीबाबाद को दुर्व्यवहार की वीडियो उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेज कर अवगत करवाया वहीं स्थानीय कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शाम होते ही यह विद्युत कार्यालय मयखाने में तब्दील हो जाता है और आए दिन यहां पर कुछ कर्मचारीयो द्वारा शराब पीकर हुड़दंग व आपस में ही झगड़ा व मारपीट करना आमबात हैं। बताया जाता है कि विद्युत कर्मचारी केशव टीजी- टू श्रेणी में आता है। इस प्रकरण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर विद्युत विभाग के एक्सईएन नजीबाबाद को आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा एक शिकायती पत्र सोपा गया। विद्युत विभाग के एक्सईएन नजीबाबाद ने कर्मचारी केशव पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, विभाग को उसके ट्रांसफर के ऑर्डर दे दिए
अब सोचने वाली बात ये है कि
क्या देश का चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार के सम्मान की भरपाई उस कर्मचारी के तबादले के रूप में की जा सकती है। उच्च अधिकारी द्वारा कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति करने से पत्रकार जगत में रोष व्याप्त है। जबकि संबंधित अधिकारी को चाहिए कि ऐसे कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए, सरकारी कार्यालय पर हो रहे अनैतिक कार्यों को रोका जाए। क्योंकि इस प्रकार से विद्युत विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इस अवसर पर आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन नजीबाबाद के पदाधिकारियों में अकरम उस्मानी, जीशान नजीबाबादी, अनुज शर्मा, सूरज कुमार, सरफराज अहमद, शहजाद मलिक, मुशर्रफ अली आदि आईरा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button