नई दिल्लीन्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार के हत्यारों की शीघ्र हो गिरफ्तारी ,आश्रित को नौकरी एवं 25 लाख मिले मुआवजा : आईरा चैयरमैन डॉ तारिक़ ज़की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पत्रकार के हत्यारों की शीघ्र हो गिरफ्तारी ,आश्रित को नौकरी एवं 25 लाख मिले मुआवजा : आईरा चैयरमैन डॉ तारिक़ ज़की

आईरा चैयरमैन डॉ तारिक़ ज़की ने घटना की घोर निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की मुआवज़े की माँग !

पटना– 18 अगस्त की सुबह अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के दैनिक जागरण के संवाददाता विमल कुमार यादव की अज्ञात अपराधियों द्वारा उनके आवास पर गोलियों से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। इस घटना का आईरा बिहार व नवादा में पत्रकारों ने घोर निंदा किया है। आईरा इंटरनेशनल के नवादा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने यह घटना का तीखी भर्त्सना किया है।उन्होंने कहा यह सूबे में गिरती कानून व्यवस्था को दर्शाता है। जब इस राज्य में सरकार, न्यायपालिका, विधायिका एवं कार्यपालिका के बीच दिन-रात का भेद मिटाकर कड़ी का काम करने वाले पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आमलोगों की स्थिति क्या होगी। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। आईरा इंटरनेशनल नवादा जिला इकाई दोषी अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने, स्पीडी ट्रॉयल चलाकर दोषियों को फांसी की सजा देने एवं दिवंगत पत्रकार के एक आश्रित को नौकरी तथा 25 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की मांग करता है। इस मौके पर आईरा के मगध प्रमंडल अध्यक्ष डॉ .पंकज कुमार सिंहा ,उपाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंहा, अमन सिंहा , सन्नी भगत ,सनोज कुमार संगम ,राजेश कुमार ,आलोक वर्मा ,अनंत कुमार ,प्रभात कुमार,उपेंद्र कुमार ,संजय कुमार संजू ,अनिल शर्मा ,पिंटू कुमार ,रंजीत कुमार,अमृत बाबू ,विकास कुमार ,अभिषेक कुमार,रवि कुमार ,विजय कुमार ,विवेक कुमार ,कन्हाई चौधरी ,अभय कुमार रंजन ,राकेश कुमार चंदन ,संजय वर्मा ,संजय कुमार संजू ,बन्टू कुमार ,राकेश राजवंशी आदि ने शोक संवेदना प्रकट किया एवं पत्रकार के परिवार को उचित न्याय दिलाने की मांग किया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button