पत्रकार कीर्ति कश्यप के निधन पर पत्रकार जगत में शौक की लहर

काशीपुर,उत्तराखंड(रिजवान अहसन),, काशीपुर से प्रकाशित समाचार पत्र काशीपुर सामना की प्रकाशक”/ सम्पादक श्रीमती 35 वर्षीय कीर्ति कश्यप का लम्बी बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से एनीमिया बीमारी से ग्रसित थी।खड़कपुर,निवासी पत्रकार श्रवण कुमार की पत्नी कीर्ति कश्यप के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बताते चले कि पत्रकार श्रवण कुमार की पत्नी साप्ताहिक समाचार पत्र काशीपुर सामना की स्वामित्व /सम्पादक श्रीमती कीर्ति पिछले लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थीं, और एनीमिया नामक बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। गत दिवस प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी आत्मिक शांति एवं पीड़ित परिवार को दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पत्रकार जगत ने उन्हें अपनी शोक श्रद्धांजलि दी है। वह अपने पीछे पति व 1 पुत्र प्रीत कुमार व पुत्री उर्वशी को रोता बिलखता छोड़ गई है। शोक व्यक्त करने वालों में AIRA के प्रदेश महा सचिव रिजवान अहसन एवम समस्त आईरा परिवार ,एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, काशीपुर मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी व अन्य पत्रकार संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की


















