पति द्वारा प्रताड़ित करने पर पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार।

पति द्वारा प्रताड़ित करने पर पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार।
नूरपुर।पति द्वारा प्रताड़ित करने पत्नी ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है।ब्लॉक जलीलपुर निवासी रुखसार अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा की।उसका निकाह दिनांक 21/9/2021 मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मोहम्मद आजाद पुत्र सिराज निवासी फतियापाडा चाँदपुर के साथ हुआ था। उसके निकाह होने के कुछ समय बाद से ही सुसराल वाले तंग व प्रताड़ित करने लगे।ओर रुपयो की मांग करने लगे।कहते है उसके ससुराल वाले जमीन घर बिकवा कर 5 लाख रुपये लाकर देने को कहते है।।पीड़ित रुखसार ने बताया की यह लोग अपराधी किस्म के हैं। वह आए दिन कोई ना कोई वारदात करने के लिए तैयार रहते हैं।उसने बताया की उसका पति उससे 30 वर्ष वड़ा है। वह कहता हैं कि तुझे मेरे साथ साथ मेरे जीजा ओर मेरे मामा को भी खुश रखना होगा।पीड़ित महिला ने बताया की उसकी आयु अभी 18 वर्ष है।और उसके पति की आयु 48 वर्ष है।
मेरी सास और नन्द भी मुझ पर दबाव वनाती है। कि जैसा मेरा भाई मोहम्मद आजाद और मामा सरताज अहमद और जीजा जावेद और चार लोगों को मे नहीं जानती हूँ।उसने आरोप लगाया है की उसका पति मोहम्मद आजाद मेरे पास नये लोगों को अपने साथ लेकर आता है।ओर उससे गंदी हरकत करवाता है। वह कहता है कि मे जेसा कहता हूँ करती जा नही तो तुझे तीन तलाक लिखकर भेजकर तुझे घोखे से तलाक दे दूंगा। पीड़ित आपबीती सुनाते हुए कहा कि मोहम्मद आजाद दोखेवाज,चालाक,शरकश, शातिर किस्म का व्यक्ति है। जो पेपरो मे हेर फेर करके कुटरितिक षड्यंत्र रचकर मेरे साथ छल पूर्वक मुझे व मेरे परिवार को किसी झूठे मुकदमे मे फसाने कि फिराक में है। मेरे पास न्यायालय में जाने के शिवाय कोई और रास्ता नहीं है। पीड़ित रुखसार ने न्यायालय मे अपील कर न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोटर विकास सिंह


















