नौकरी दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने महिला से ठगे लाखों रुपए

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,ऑन लाईन जॉब देने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने युवती से 1-08 लाख रूपये ठग लिए। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में प्रबल सिटी निवासी पिंकी पुत्री मोहनराम नें कहा है कि दिनांक 1 दिसम्बर 23 को उसके व्हाट्सएप पर मैसेज जरिए पार्ट जॉब के लिए कहा गया। जिसमें कहा गया कि रिव्यू देने पर 50 रू मिलेंगे और उसे टेलीग्राम से जोड़ दिया गया। 3 दिसम्बर 2023 को एक प्रिपेड टास्क करने को कहा गया। जिसमें उसेे पहले 1000, 1200 और फिर 500 रूपये देने को कहा गया। जिके बाद उन्होंने उसका पैसा कमीशन के साथ वापस कर दिया । फिर उसके द्वारा एक और प्रिेपेड टास्क करने को कहा गया। जिसमें उन्होंने पहले 1000 रूपये लिए और वापस मांगने पर उन्होने कहा अपने बाकी 3 आर्डर करो तब मिलेंगे। फिर उन्होने 5599 रुपये मांगे। जो देने पर उन्होंनें कहा बाकी 2आर्डर और करो तब आपके पैसे वापस मिलेंगे। अब उन्होंने उसे 3बार में 8900 रूपये देने को कहा। जो देने के बाद वह 35000 फिर पूरे पैसे वापस लेने के 60000 माँग करने लग गये। ं लालच में आकर उसने 60000 3 बार में डाल दिये। कुल 1लाख 8 हजार लगभग दे दिये । उसके द्वारा पैसे वापस बात करने पर उन्होंनेें कह दिया आपका क्रेडिट स्कोर 03 कम है और पैसे वापस करने के लिए 75,000 की मांग करने लगे। लेकिन उसनेे 75000 नहीं डाले। क्योंकि उसे शक हो गया था कि उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






