नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नूरपुर पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोर्टर विकास सिंह

नूरपुर पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

नूरपुर। पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती बीते दिन शाम के समय कूड़ा डालने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पास के गांव गुनियाखेड़ी के तीन युवक पहले से ही घात लगाए बैठे थे। युवती को अकेला पाकर उन्होंने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि जब तीसरा युवक भी दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, तभी कूड़ा डालने आई एक महिला ने घटना देख ली। महिला के शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने तुरंत पीड़िता को घर पहुंचाया और परिजनों को पूरी घटना बताई।

सूचना मिलते ही सीओ देशदीपक सिंह और थानाध्यक्ष जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों चाहत पुत्र संजय (16 वर्ष)निमिष पुत्र अशोक कुमार बल्ली पुत्र जेगेश कुमार, निवासी ग्राम गुनियाखेड़ी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।थानाध्यक्ष जयभगवान सिंह ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।ओर तीनो आडियो को सुसंगत धाराओ मे चालान कर दिया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button