काशीपुर-उत्तराखण्ड़
निजी अस्पताल में लगी आग,मची अफरातफरी

काशीपुर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आज तड़के सीटी स्कैन व एक्स-रे रूम में आग लगने से अफरातफरी मच गयी। आग लगने से लाखों रूपये मूल्य के उपकरण जल गए और अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोटर फायर इंजन से एक होजरील लगाकर पंपिंग कर आग को बुझाया। आग सीटी स्कैन रूम में लगे एसी में लगी थी। हालांकि, आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। इस हादसे में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
फायर यूनिट में चालक संदीप शर्मा, फायरमैन सोमवीर पवार, फायरमैन भवन कुमार, फायरमैन अर्जुन सिंह, फायरमैन आकाश गैरोला आदि थे।






