उत्तराखंड

जानिए सतर्कता विभाग ने किस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

किच्छा /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,जनपद ऊधम सिंह नगर में विधिक माप विज्ञान विभाग की सहायक नियंत्रक शांति भंडारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सतर्कता विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए उन्हें किच्छा स्थित कार्यालय से धर दबोचा। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह वजन तोलने वाले कांटे-बाट बेचने और मरम्मत का कार्य करता है, जिसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। लाइसेंस प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद शांति भंडारी ने लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button