उत्तराखंड

नाबालिग छात्रा बनी मां,चचेरे भाई पर दुराचार का आरोप,पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड (न्यूज ब्यूरो ),,,उत्तराखंड में 11वीं की एक नाबालिग छात्रा ने अस्पताल में बालिका को जन्म दिया है। मामला सामने आने से उसके परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पीड़िता के रिश्ते के चचेरे भाई पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये मामला नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र का है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी के मुताबिक रामनगर क्षेत्र की 17 वर्षीय एक छात्रा 11वीं में पढ़ती है। किशोरी और उसके रिश्ते के चचेरे भाई के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 24 वर्षीय आरोपी एक रिजॉर्ट में काम करता है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार किया। इसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। शनिवार रात छात्रा ने अस्पताल में बालिका को जन्म दिया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को छात्रा के पेट में अचानक दर्द उठा था। परिजन उपचार के लिए छात्रा को अस्पताल ले गए थे। मेडिकल जांच में पता चला कि छात्रा गर्भवती है। इससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी।
अस्पताल में चिकित्सकों ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। छात्रा ने स्वस्थ्य बालिका को जन्म दिया है। छात्रा की आपबीती सुन परिजन दंग रह गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्रा को कई बार रेप का शिकार बनाया।
मामले में नाबालिग की बहन ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button