नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशअपराधउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

नाटकीय ढंग से 25 हजार का इनामी प्रिंस चौधरी ने किया नगीना अदालत में समर्पण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। मेरठ क्षेत्र के थाना परीक्षितगढ़ में दो किशोरों की मौत के प्रकरण में दर्ज अपराधिक मामले में फरार चल रहे पच्चीस हज़ार के इनामी भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने नाटकीय ढंग से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर नगीना अदालत में समर्पण कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रिंस चौधरी

थाना स्योहारा के ग्राम बूढ़नपुर निवासी प्रिंस चौधरी पुत्र सहदेव ने 30 जनवरी को मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ के ग्राम खजूरी में दो किशोरों गौरव त्यागी व वंश कुमार को अपनी गाड़ी से कुचल दिया था। जिसमे दोनो की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रिंस चौधरी व एक अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना परीक्षितगढ़ में अपराध संख्या 34/23 पर धारा 279 व 304 के अंतर्गत केस दर्ज हुआ था। जिस मामले में प्रिंस चौधरी फरार चल रहा था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने 25 हज़ार का इनाम घोषित किया था। प्रिंस चौधरी के भाजपा से जुड़ा होने के कारण इस मामले में भाजपा की भी किरकिरी हो रही थी। पुलिस बराबर प्रिंस की गिरफ्तारी को दबाव बना रही थी। जिसको लेकर स्योहारा पुलिस ने बुधवार को गांव में पहुंचकर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तथा उसकी गिरफ्तारी कराने व उसके बारे में बताने के लिए गांव में पहुंचकर मुनादी कराई थी। लेकिन शुक्रवार को प्रिंस ने बहुत ही नाटकीय ढंग से खुद को पुलिस की गिरफ्तारी से बचाते हुए थाना नगीना देहात से संबंधित एक अपराधिक परिवाद में पुलिस की आंख में धूल झोंक कर मुंसफी नगीना में आत्मसमर्पण कर दिया। लेकिन सोची समझी योजना के तहत कोई जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत नही किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में ज़िला कारागार भेज दिया गया। जिस परिवाद संख्या 1524/22 में प्रिंस ने आत्म समर्पण किया है। वह ग्राम त्रिलोकावाला थाना नगीना देहात के मेघराज पुत्र गुलाब सिंह ने प्रिंस व उसके पिता सहदेव व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 14 जनवरी 2021 को दायर किया गया था। जिसमे अदालत ने प्रिंस को धारा 452, 427, 323, 504, 506 आई पी सी में 23 सितंबर 2022 को तलब किया था। शुक्रवार को 25 हज़ार के इनामी प्रिंस ने नाटकीय ढंग से इसी परिवाद में खुद को नगीना अदालत के सामने पेश कर दिया, और जिसको जेल दिया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button