उत्तरप्रदेशखबरों की खबरनहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

नहटौर नूरपुर रोड स्थित एक मकान मे नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर। उप जिलाधिकारी धामपुर और कृषि विभाग की संयुक्तरूप से छापेमारी कर नहटौर में अवैध रूप से नकली कृषि खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। टीम ने मौके से भारी मात्रा में बना व अधबना खाद, खाद बनाने की सामग्री और मशीन पकड़ी। अवैध फैक्ट्री की भनक लगने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुँच गये तथा आरोपी पर कठोर कार्यवाही करने की माँग की।

शनिवार की देर शाम को उपजिलाधिकारी धामपुर मनोज कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ.अवधेश मिश्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत आदि ने संयुक्त रूप से नहटौर नूरपुर रोड स्थित रहमत नगर कॉलोनी में एक मकान के अंदर नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के खाद की पैकिंग, मशीनें, बना हुआ व अधबना खाद आदि सामान बरामद किया। बताया जाता है कि उक्त कार्य विगत कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित है। इस संबंध में उप जिला अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नकली खाद बनाने की अवैध फैक्ट्री के संचालन की सूचना मिली थी। जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की गई। जाँच में अवैध रूप से खाद बनाने की फैक्ट्री संचालित मिली। मौके से भारी मात्रा में नकली खाद बनाने का मटेरियल भी बरामद किया गया। वहीं जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि नकली खाद फैक्ट्री के संचालक अनुराग जैन सहित तीन लोगों को मौके से पकड़ा है। मौके से बरामद हुए सामान की सूची बनाकर पुलिस को तहरीर दी जा रही है। उधर नकली खाद की फैक्ट्री पकड़े जाने की भनक लगने पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, विक्रम सिंह, कुलदीप राठी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौके पर पहुँच गये तथा कुछ अधिकारियों की मिलिभगत से अवैध फैक्ट्री संचालित होने का आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच कराने की माँग की।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button