मैनपुरी-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

नकाबपोश चोर ने दो दुकानों में नकब लगाकर नगदी व सामान किया पार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नकाबपोश चोर ने दो दुकानों में नकब लगाकर नगदी व सामान किया पार

पुलिस चौकी से पांच सौ कदम की दूरी पर स्थित दोनों दुकानों से चोरी चोरी की घटना हुई सीसीटीवी में कैद

एक वर्ष पूर्व भी इसी दुकान में हो चुकी है चोरी की घटना आज तक नहीं हुआ खुलासा

मैनपुरी से अमन कुमार की खास रिपोर्ट

बेवर/मैनपुरी – थाना क्षेत्र बेवर का अंतर्गत बसस्टैंड पुलिस चौकी से महज पांच सौ कदम की दूरी पर अज्ञात चोर द्वारा टाइल्स एवं मशीनरी स्टोर की दुकानों से 80हजार की नकदी व 50हजार का सामान चोरी कर लिया गया।घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह दुकान खोलने के बाद हुई।पीड़ित दुकानदारों द्वारा मामले की तहरीर थाने में दी गयी है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की तहरीर देते हुए पीड़ित दुकानदार मोहित शुक्ला निवासी पुराना बाजार ने बताया कि उसकी तथा उसके चाचा अखिलेश शुक्ला की जीटी रोड बाईपास पर टाइल्स एवं नल के सामान की दुकान है।रविवार की रात अज्ञात चोर द्वारा दुकान के जीने के दीवाल काटकर दुकान में घुसकर गोलक में रखे 70हजार रुपया तथा पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।वहीं उनके चाचा की दुकान की छत काटकर गोलक में रखे 11हजार रुपया चोरी कर लिए गए।सुबह जब वे लोग दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।मोहित की दुकान का सीसीटीवी चोर द्वारा बन्द कर दिया गया वहीं उनके चाचा की दुकान में लगे सीसीटीवी में चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए कैद हुआ है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।बताते चले कि वर्ष2022में भी उक्त दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर काफी नुकसान किया गया था जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button