धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
धामपुर मे ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

धामपुर मे ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
रिपोर्ट-अमीन अहमद
आपको बता दे की बिजनौर के एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर एस.आई ओमेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने आर.एस.एम चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ियों पर लिखी जाति और शीशे पर लगे पुलिस के स्टीकर और शीशे पर चढ़ी काली फिल्म, डैशबोर्ड पर लगी बत्ती को पुलिस द्वारा हटाया गया तो वही हेलमेट लगा कर और सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करने के लिए कहा गया।
पुलिस ने इस अभियान में यातायात के नियमों का पालन न करने वाले लोगों की गाड़ियों पर जाति व कई तरह के स्टीकर लगे हुए वाहनों पर कार्रवाई करते हुए सभी के स्टीकर हटवाए तो वही हेलमेट लगा कर और सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करने के लिए कहा गया और कई लोगो के चालान भी किए गए।






