खबरों की खबरधार्मिकन्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

धामपुर में रंग एकादशी पर को रंग जुलूस के साथ धामपुर का ऐतिहासिक रंगोत्सव शुरू हो गया।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

धामपुर में रंग एकादशी पर को रंग जुलूस के साथ धामपुर का ऐतिहासिक रंगोत्सव शुरू हो गया।

धामपुर। फल चौक स्थित श्री मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया कमेटी द्वारा परंपरागत रूप से चला आ रहा रंग एकादशी का गीले रंग का जुलूस निकला। गीले रंग के जुलूस के साथ ही धामपुर में होली का हुड़दंग शुरू हो गया है। जुलूस का शुभारंभ नारियल फोड़ कर और रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया।


रंग एकादशी के अवसर पर लोग सवेरे से फल चौक पर मंदिर के बाहर एकत्र होने शुरू हो गए थे। बड़ी संख्या में लोग रंग एकादशी जुुलूस में शामिल हुए। जुलूस में समिति की ओर से कई ट्रैक्टर ट्रालियां शामिल थे। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रंग से भरे ड्रम रखे गए थे। हुरियारों के हाथों में लंबी पिचकारियां थीं, जो लोगों को सराबोर करते चल रहे थे। कई डांस पार्टी होली के गीतों पर डांस करते हुए चल रही थी। इस दौरान मकानों की छतों से भी लोगों ने हुरियारों पर बाल्टियों से रंग उड़ेला। डीजे पर होली के गाने और ढोल की थाप पर युवक रंग-गुलाल से सराबोर होकर नृत्य करते चल रहे थे। जगह जगह पर जुलूस का खाद्य सामग्री वितरित कर स्वागत किया गया। जुलूस परंपरागत मार्गों से होता हुआ दोपहर तीन बजे मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में शांति सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

जुलूस में समिति के अध्यक्ष विभु प्रकाश बंसल, महा सचिव पवन अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल एडवोकेट, सुमित माहेश्वरी, कुणाल गांधी विपिन अग्रवाल, मनोज, विवेक , ललित कुमार, अजय शर्मा, आशीष, आशु, मनोज अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, दिनेश, नवीन, अरविंद, सचिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, पुरुषोत्तम, आदित्य, कुशाग्र अग्रवाल, श्री अग्रवाल आदि रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button