खबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़

धामपुर,मे जीएसटी टीम आने की खबर से दुकानों के गिरे शटर,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धामपुर, -टीम आने की खबर से दुकानों के गिरे शटर,

नगर के बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब किसी ने बाजार में दुकानदारों को जीएसटी टीम की तीन गाडियों के आने की अफवाह उडा दी। आनन फानन में व्यापारियों ने धडाधड अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। चंद मिनटों में शहर की दुकानों के शटर गिरने से सन्नाटा पसर गया। जबकि काफी घंटो तक जीएसटी टीम का कोई अधिकारी या गाडी नजर नहीं आई। जीएसटी टीम के आने की अफवाह से व्यापारियों में हडकंप मच गया। 
स्थानीय खारी कुआं के आस पास शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे उस समय अफरा तफरी मच गई। जब जीएसटी की तीन गाडियों में अधिकारी आने की अफवाह उड गई। खबर बाजार के गली गलियारों में पहंुचते ही व्यापारियों ने यकायक अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराना शुरू कर दिए। एक दूसरे को देख दुकानदारों ने बिना सत्यता की जांच किए अपने प्रतिष्ठानों के शटर धडाधड गिरा दिए। आरोप है कि नगर के ज्यादातर रिटेल दुकानदारों के पास ग्राहक को देने के लिए पक्के बिल की बुक तक नहीं है, जिससे व्यापारी भय के साये में कारोबार करने को मजबूर हैं। इसीलिए अफवाह मात्र से ही व्यापारियों के होश उड गए। नगर के खारी कुआं, महल सराय, मुख्य डाकघर मार्ग, भगत सिंह चौक मार्ग आदि स्थानों पर अफवाह मात्र से ही व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर खिसक लिए। अफवाह उडने के बाद कई घंटो तक अफरा तफरी मची रही। दुकानदारों ने नगर में अनेक स्थानों पर जीएसटी टीम को तलाश किया। लेकिन ना ही तो जीएसटी की कोई गाडी मिली और ना ही कोई उक्त विभाग का अधिकारी नगर के व्यापारियों को आता नजर आया। नगर में जीएसटी की टीम आने की झूंठी सूचना से व्यापारियों में हडकंप मचा रहा, जो चर्चा का विषय बना है। 

धामपुर से अमित शर्मा की रिपोर्ट

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button