उत्तराखंड

धमाके से रेस्टोरेंट के उड़े परखच्चे,आस पास के मकानों में आई दरारें

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

कौसानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,अल्मोड़ा के कौसानी में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। धमाके से रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया जबकि इसके पास पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे, खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। आसपास के छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं। होटलों में रह रहे पर्यटक और घरों में रह रहे लोग पूरी रात नहीं सो सके। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस, फायर सर्विस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची लेकिन किसी भी निर्णय तक नहीं पहुंच सकी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। बता दें सोमेश्वर की सीमा से लगे कौसानी में शनिवार रात करीब 12 बजे एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ। धमाके साथ रेस्टोरेंट पूरी तरह ध्वस्त हो गया और इसमें रखा सभी सामान मलबे में दब गया। रेस्टोरेंट संचालक को खासा नुकसान हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि रेस्टोरेंट की ईंट सहित अन्य सामग्री कई मीटर दूर होटलों और घरों तक पहुंच गए। आसपास के होटल, मकान हिलने लगे और इनमें रह रहे पर्यटक और लोगों ने बाहर की तरफ दौड़ लगाई। रेस्टोरेंट के पास स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए जबकि आसपास बने छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button