दो माह से वेतन न मिलने पर किया कार्य वहिष्कार

दो माह से वेतन न मिलने पर किया कार्य वहिष्कार
कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज में कार्यरत बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों का दो माह से वेतन न मिलने के कारण आज कार्य वहिष्कार किया। कर्मियों ने अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन देकर 21 जुलाई को वेतन दिलाने का अल्टिमेटम दिया था और यह भी चेतावनी दी थी कि यदि 21 जुलाई को वेतन भुगतान न किया गया तो 22 जुलाई से कार्य वहिष्कार करेंगे। इस बात को लेकर संविदा कर्मियों ने कहा कि उनके वेतन का भुगतान नहीं किया है इसलिए आज से वह कार्य वहिष्कार कर रहें हैं क्योंकि इतनी भीषण महंगाई में दो माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने परिवार के भरण पोषण की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है इसलिए कार्य वहिष्कार के लिए बाध्य हुए हैं।
संविदा कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि भारत इंटर प्राइज कंपनी द्वारा उन लोगों की नियुक्ति की गई है और कंपनी के द्वारा ही कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जायेगा। जिलाध्यक्ष का कहेना है कि जब तक वेतन नही मिलेगा हम लोग कार्य नही करेंगे।


















