खबरों की खबरमैनपुरी-उत्तरप्रदेश

दूसरे दिन भी जारी रहे शहीद मेला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

दूसरे दिन भी जारी रहे शहीद मेला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

मैनपुरी/बेवर- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर कस्बे में आयोजित शहीद मेला ग्राम विकास प्रदर्शनी में शहीद स्मृति मंच पर दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला जारी रही।
रविवार को शहीद मेला के मंच पर स्कूली छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। नृत्य, गीत, नाटक और लघु नाटिकाओं का प्रदर्शन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एस पी एस पब्लिक स्कूल, जूनियर हाईस्कूल स्कूल नगला परम, जे एस पब्लिक स्कूल सोबनपुर के छात्रों ने प्रतिभाग किया। मंच पर संयोजक राज त्रिपाठी, इंद्रपाल सिंह यादव, विजलेश तिवारी, शिवनारायण दीक्षित, हिदायत अली आदि लोग मौजूद रहे।
शहीद रज कलश यात्रा कार्यक्रम आज सोमवार शहीद दिवस पर विकसित समाज सेवा समिति द्वारा शहीद मेले में शहीद रज कलश यात्रा शहीद परिजन सम्मान समारोह एवं शहीद स्मृति राष्ट्र भोज का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के शहीदों की समाधि से रज कलश यात्रा दोपहर शहीद मेले में पहुंचेगी जहां शहीद परिजनों का सम्मान समारोह करने के बाद राष्ट्र भोज भंडारा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की जानकारी संयोजक सोनी यादव प्रधान ने दी है।
फोटो सलंग्न है।
शहीद मेला मंच पर नृत्य प्रस्तुत करतीं केंद्रीय विद्यालय बेवर की छात्राएं

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button