दुकानदार की मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या

दुकानदार की मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय मामूली विवाद में दुकान पर बैठे दूकानदार को हमलाबर ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी नें घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है।
पूरा मामला मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र के धारऊ गाँव का है। जानकारी के अनुसार बीते रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी होने के बाद विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और मारपीट होने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि बीते रात लगभग दस बजे दुकानदार दिनेश कुमार शाक्य उम्र लगभग 55 वर्ष अपनी दुकान पर बैठे हुए थे।तभी मुहल्ले के आरोपी अरबिंद उर्फ़ लंम्बू से किसी बात पर उसकी कहा सुनी हो गई। इतनी ही बात पर आरोपी ने दूकानदार को तमंचे से गोली मार दी। गोली दूकानदार दिनेश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
गोली लगने से हमलावर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस नें परिजनों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। घायल की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार नें दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना का निरीक्षण कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।
SP मैनपुरी का क्या कहना है
मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव धारऊ में कल बीते रात लगभग साढ़े नौ बजे 58 वर्षीय दिनेश कुमार शाक्य अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी गांव के ही अरविंद उर्फ लंबू मैं किसी बात को लेकर गोली मार दी जिससे घायल दिनेश कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई इलाज के लिए भेजा गया था जहां उनकी मौत हो गई।मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है।


















