खबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

दलित समाज के पिंडदान को खाली कराने गयी पुलिस व राजस्व विभाग को झेलना पड़ा गुस्सा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

दलित समाज के पिंडदान को खाली कराने गयी पुलिस व राजस्व विभाग को झेलना पड़ा गुस्सा
स्योहारा।ग्राम श्यामाबाद में आज उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब वहां स्थित दलित समाज के पिंडदान स्थल को खाली कराने गयी पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को दलित समाज के गुस्से का शिकार बनना पड़ गया माहौल बिगड़ता देख सरकारी अमला मौके से फरार हो गया,
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम शयमाबाद में बरसों पुराना दलित समाज का एक पिंडदान मौजूद है जिसको हड़पने के लिए एक स्कूल का संचालक अपनी नज़रे गड़ाए हुए है इसलिए मामला विवादित बना हुआ है जिसके अंतर्गत दलित समाज ने आलाधिकारियों से प्रशासन व पटवारी व स्कूल संचालक के विरुद्ध शिकायत करते हुए पिंडदान की सुरक्षा की मांग उठा रखी है बताया जा रहा है कि आज पटवारी सोनू शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचा व उक्त भूमि को खाली कराने का प्रयास करने लगा जिसका विरोध कुछ युवकों ने किया तो आरोप है कि पुलिस ने उन युवकों पर लाठियां बरसा दी जिनकी चीखपुकार सुनकर आसपास खेतो में काम कर रहें राजबाला,सुमन,विमला,माला वती, शमलेश,बाबू राम,संजीव,तेजपाल,रामपाल,अतर सिंह,संजीव,वीरेंद्र, किश्नो,कलावती,आदि ने जब सरकारी अमले को घेर लिया तो सभी मौके से दलित समाज को बंदूक दिखाते हुए व गाली गलौच कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गए,दलित समाज ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मयी सहित पटवारी पर कार्यवाही की मांग की है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button