उत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

दबंगों द्वारा मवेशी मुख्य मार्ग पर कब्जा ! स्कूल के बच्चों को निकालने में होती है दिक्कतें !

मैनपुरी-विकास कुमार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सरकारी सम्पत्ति पर अवैध अतिक्रमण व गंदगी कर प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं

दबंगों द्वारा मवेशी मुख्य मार्ग पर कब्जा स्कूल के बच्चों को निकालने में होती है दिक्कतें

मैनपुरी से विकास कुमार की रिपोर्ट

मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के भोगांव के ग्राम मिजार्पुर थाना क्षेत्र में सावर्जनिक खड़ंजा इण्टरलाॅकिंग पर गाॅव के मनोज कुमार पुत्र स्व0 रंगलाल व कन्या देवी पत्नी मनोज कुमार व मौरश्री पत्नी रंगलाल व जगवीर पुत्र रंगलाल व रीना पत्नी जगवीर वह खुशबू पत्नी अनूप के द्वारा दबंगों ने अवैध रूप से खॅूटा नांद गाड़कर मवेशी बाॅधकर अवैध अतिक्रमण कर रखा है। दबंग लोग खडंजा पर ही गोबर आदि इकठ्ठा लगा कर गन्दगी फैला देते हैं जिससे खड़ंजा इण्टरलाॅकिंग पर निकलने वाले ग्रामीणों को बहुत ही परेशानी होती है गाॅव के स्कूल जाने वालें बच्चों को खडंजों पर चलने से कपड़े गन्दे हो जाते है जिससे खडंजा जाम हो जाने से बच्चों की जान का भी खतरा रहता है। उपरोक्त लोग दबंग किस्म के व्यक्ति है गाॅव के किसी भी व्यक्ति के कहने पर लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है तथा गाली गलौज करने लगते हैं तथा उपरोक्त महिलायें गलत तरीके केस बनाकर फसाने की धमकी देती रहती हैं। मनोज कुमार पर तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में तहसील भोगाॅव द्वारा भूमाफिया का केस भी दर्ज है उपरोक्त के सम्बन्ध में वतर्मान ग्राम प्रधान को भी अवगत करा दिया गया था जिस पर प्रधान ने मुंह मोड लिया और समस्या का निवारण नहीं किया नहीं किया

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button