उत्तराखंड

तीन दिनों में 10 जिलों में मौसम लेगा करवट,आ सकते हैं आंधी तूफान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (आईरा न्यूज एजेंसी ),,,मौसम विभाग ने राज्य के दस जिलों में मंगलवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हवा की वजह से जंगलों में आग और भड़क सकती है। सोमवार को जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है, लेकिन इससे जंगलों से बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राज्य के देहरादून, हरिद्वार और टिहरी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। जिस तरह से उत्तराखंड के जंगलों में आग विकराल रूप ले रही है, उसमें तेज हवाओं की वजह से जंगलों में आग और भी भड़क सकती है। वन विभाग ने भी इसकी आशंका जताई है।
इधर मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। जिसमें आठ मई के बाद थोड़ा तेजी के आसार हैं।

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button