तिरंगा फैराते समय थानेदार की गोलियां खा कर शहीद हुए पंडित जमुना प्रसाद त्रिपाठी व संगठन के मंत्री विवेक त्रिपाठी के आवास पर स्वतंत्रता आंदोलन कारी शहीद व सैनानी स्मरण दिवस मनाया गया

तिरंगा फैराते समय थानेदार की गोलियां खा कर शहीद हुए पंडित जमुना प्रसाद त्रिपाठी व संगठन के मंत्री विवेक त्रिपाठी के आवास पर स्वतंत्रता आंदोलन कारी शहीद व सैनानी स्मरण दिवस मनाया गया
आईरा न्यूज नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर / मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में प्रतिमाह का प्रथम रविवार स्वतंत्रता आंदोलन के नाम कार्यक्रम की अगली कड़ी में आज मैनपुरी जनपद के कस्बा बेवर स्थित मोहल्ला ब्रह्मनान में 15 अगस्त 1942 को थाना बेवर पर तिरंगा फैराते समय थानेदार की गोलियां खा कर शहीद हुए पंडित जमुना प्रसाद त्रिपाठी व संगठन के मंत्री विवेक त्रिपाठी के आवास पर स्वतंत्रता आंदोलन कारी शहीद व सैनानी स्मरण दिवस मनाया गया, जिसमे जनपद के शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम गुप्त व कृष्ण कुमार विद्यार्थी सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूबेदार आर्य, प० सिद्ध गोपाल शुक्ला, प० मूल चंद पाठक, प० मदन मोहन दीक्षित, देव स्वरूप भारद्वाज, बंगाली लाल, राम नारायण सिंह चौहान, लाखन सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह, बिहारी लाल कश्यप, पुत्तूलाल प्रजापति, बाजी लाल शाक्य आदि का सादर स्मरण करते हुए इनके वंशजों सहित चेयरमैन नगर पंचायत बेवर श्री सरित कांत गुप्ता (भाटिया) ने स्वंत्रता आंदोलन कार्यों के चित्र पर सादर नमन किया, उसके बाद थाना बेवर के सामने बने शहीद स्मारक पर संगठन के पदाधिकारी के साथ पुष्प अर्पित किए।
संगठन के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष को आंदोलन कार्यों के सम्मान को चिरस्थाई रखे जाने हेतू एक सुझाव पत्र दिया, जिस पर चेयरमैन बेवर ने अपनी सहमति जताई एवं उन्होंने आए हुए वंशजों को साधुवाद ज्ञापित किया।


















