काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ढकिया से प्रधान पद प्रत्याशी मंजीत कौर को मिल रहा हैं भारी जन समर्थन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /कुंडेश्वरी /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,ढकिया कला नंबर एक से प्रधान पद से ऐसे तो 17 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है परंतु प्रमुख रूप से मनजीत कौर का नाम यहां मतदाताओ के बीच खासी चर्चा का विषय बना हुआ है लगभग सात गांव और चार कॉलोनी को मिलाकर यह एक बड़ी प्रधान सीट है जो हमेशा से चर्चा का विषय बनी रही है यदि विकास की बात करें तो अभी भी यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है इकबाल सिंह की पत्नी मनजीत कौर राजनीतिक रूप से पूर्णतः परिपक्व हैं वे यहां आशा कार्यकर्ता के रूप में जन सेवा कर रही हैं मनजीत कौर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा वह पिछले दो दशक से इस क्षेत्र में समाज सेवा का कार्य कर रही है और नामांकन के बाद से ही उनको सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है ग्रामीण लोगों के प्रेम और सहयोग को देखकर उनके मन में और अधिक समाजसेवी कार्य करने का उत्साह जगा है श्रीमती मनजीत कौर का कहना है यहां कूड़ा निस्तारण नई सड़कों का निर्माण नालियों की तली झाड़ सफाई जैसी समस्याओं का निराकरण उनकी प्रथम प्राथमिकता है इसी के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला प्रसुतीकरण हेतु अधिक सुविधाओं एवं सामुदायिक केंद्र के आधुनिकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा जिससे कि इस क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त हो सके मनजीत कौर के विकासवादी इरादों को मज़बूती देने के लिए पूर्व प्रधान रहे दविंदर सिंह चीमा ने उनको पूर्ण समर्थन दे दिया है वैसे तो सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दम भर रहे हैं और चुनावी वादों में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं अब यह तो भविष्य ही बताएगा की जीत किसकी होगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button