काशीपुर-उत्तराखण्ड़

गुलज़ारपुर से प्रधान पद पर बलविन्दर कौर की पत्नी राजदीप कौर का प्रचार हुआ तेज़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुलज़ारपुर /काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,ग्राम गुलजारपुर प्रधान पद पर यूं तो चार लोगों ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं परंतु प्रमुख रूप से यहां बलविंदर देओल की पत्नी राजदीप कौर का नाम खासी चर्चा में है केवल 788 वोट वाले इस क्षेत्र में जगह-जगह प्रचार सामग्रियों एवं पोस्टरों की भरमार हुई है हर प्रत्याशी अपना दमखम दिखाने को तैयार है इसी क्रम मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजदीप कौर ने कहा उनके साथ कोई भी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं जुड़ी हुई है लेकिन क्षेत्र की बदहाली को देखते हुए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में आना पड़ा है वैसे तो राजदीप कौर के पति बलविंदर देओल एक किसान है परंतु पूरी तरह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं वह हमेशा गरीबों के मसीहा की तरह जनता जनार्दन के बीच रहे हैं और क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर ही राजदीप कौर चुनाव मैदान में उतरी हैं राजदीप कौर का कहना है कि यहां की बदहाल सड़को एवं बरसात के दिनों में यहां के खस्ता हालत यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त किए हुए हैं राजनीतिक उदासीनता के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे-सीधे जनता को नहीं मिल पाया है इन्हीं सभी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राजदीप कौर इस चुनाव में भागीदारी कर रही हैं और उन्हें विश्वास है कि यहां के मतदाता पूरी तरह राजदीप कौर की विजय सुनिश्चित करना चाहते हैं
इसी तरह के चुनावी वादों के साथ हर प्रत्याशी मैदान में है अब देखना है ऊंट किस करवट बैठेगा और जीत का सेहरा किस प्रत्याशी के सर बंधेगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button