वाराणसी/उत्तरप्रदेश
डा० ज्योतिमा के निर्देशन में हुवा शिल्प संग्रहालय का आयोजन

डा० ज्योतिमा के निर्देशन में हुवा शिल्प संग्रहालय का आयोजन
वाराणसी। पर्यटन अध्ययन संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर शनिवार को दीनदयाल व्यापार सुविधा केंद्र एवं शिल्प संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वाराणसी के शिल्प कला, वस्त्रों एवं लोक कलाओं के अवलोकन के साथ उनके निर्माण विधियों की जानकारी ली। यह कार्यक्रम डॉ. ज्योतिमा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर डॉ. पवन सिंह, डॉ. कृष्णमोहन द्विवेदी, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
राज मुकीत


















