ठाकुर सर्वेश कुमार ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पार्टी प्रत्याशी प्रह्लाद कुमार कुशवाहा को जिताने के लिए की अपील

जनपद बिजनौर से जिला प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना। भाजपा पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश कुमार ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पार्टी प्रत्याशी प्रह्लाद कुमार कुशवाहा को जिताने के लिए पहले मतदान फिर जलपान करने का आह्वान किया है।
रविवार की रात को मोहल्ला लाल सराय स्थित सैनी धर्मशाला के प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद कुमार कुशवाहा के समर्थन में आयोजित भाजपाइयों की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बूथ कमेटियों समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता आने वाली 4 मई को पहले मतदान की लाइन में लग कर वोट डालें उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता मतदाताओं को करो सर निकाल कर पोलिंग बूथों तक पहुंचाने में कोई कोर कसर ना छोड़े और जो वोटर नगीना से बाहर हो उन्हें 4 मई से पहले वोट डालने के लिए बुलाए यही भाजपा प्रत्याशी की जीत का मूल मंत्र है उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं से कहा कि आपसी मनमुटाव और द्वेष भावना को त्याग कर चुनाव लड़ाएं क्योंकि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की पहली सीढ़ी है जो जीत की मंजिल पाकर आएगी। क्षेत्रीय भाजपा मंत्री अनूप बाल्मीकि की अध्यक्षता एवं मुकेश सैनी एडवोकेट के संचालन में आयोजित बैठक मे अरविंद गहलोत, वीर सिंह सैनी, प्रदीप कुमार बबली, विकास राजपूत, नीरज विश्नोई, डॉक्टर संदीप शर्मा, सरदार मलकीत सिंह, आरसी शर्मा, ठाकुर टीकम सिंह, विनोद अग्रवाल, महावीर सिंह सैनी, कृष्ण बलदेव सिंह, नीरज वश्नोई, धर्मेंद्र राठी, सचिन शर्मा, पराग अग्रवाल, मेहर सिंह बाल्मीकि, रमेश सिंह, सुंदर सिंह फौजी, समेत सैकड़ों भाजपाई वे गणमान्य लोग मौजूद रहे।


















