लखनऊ-उत्तरप्रदेश
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ गोमतीनगर में नियमों की धज्जियां उड़ा रही थार पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार। सहायक टीआई राहुल वर्मा ने अवैध रूप से संचालित वाहन को पकड़ा।
वाहन संख्या UP 78 HK 9100 जिसके पीछे नंबर प्लेट नहीं थी और पूरी गाड़ी काली फिल्म से ढकी थी, उसे चेकिंग के दौरान रोका गया।
गाड़ी पर विधान परिषद (सत्र 2025) का डुप्लिकेट पास लगा पाया गया, जिसके बारे में चालक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
जांच में सामने आया कि चालक के पास न तो स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही उसने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।
खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और गंभीर विसंगतियों के कारण 207 M.V. Act के तहत कार्रवाई करते हुए सहायक टीआई राहुल वर्मा ने गाड़ी को सीज कर थाना गोमतीनगर में दाखिल कराया है।


















