खबरों की खबरअपराधन्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

ट्रैक्टर जुताई के पैसे मांगने पर कहासुनी बचाव में आये व्यक्ति द्वारा मारपीट में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेरठ में मौत!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनौर -ट्रैक्टर जुताई के पैसे मांगने आये एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। ट्रैक्टर वाले के बचाव में आये एक अन्य के व्यक्ति द्वारा मारपीट में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई।

जबकि दोनों घायल मां-बेटी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को जैसे ही बुजुर्ग सगीर उर्फ छंगा 70 वर्ष का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए भीड़ लग गई।
बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर तीन बजे मंडावली सैदू निवासी सगीर उर्फ छंगा जुमे की नमाज पढ़कर जैसे ही अपने घर आया तो गांव का ही कय्यूम नामक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर की जुताई के पैसे मांगने आ गया। इसी बात को लेकर दोनों में पैसों को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। ट्रैक्टर वाला तो कहासुनी के बाद अपने घर चला गया। बाद में ट्रैक्टर वाले के पक्ष में आए पास के ही सगीर व उसका लड़का फरमान व उसकी लड़की ने सगीर उर्फ छंगा के सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया था, जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया था। सगीर को बचाने आई उसकी पत्नी हनीफा व लड़की साबरा को भी सगीर पक्ष ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया था । मारपीट में लड़की साबरा के सिर में भी धारदार हथियार लगा जिसमें वह घायल हो गयी। जबकि पत्नी हनीफा की हड्डी टूट गई ।

जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत में सगीर उर्फ छंगा को डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया था। बताया जाता है कि परिवार वाले घायल को ऋषिकेश एम्स ले गए, वहां उसे उपचार न मिलने के कारण मेरठ मेडिकल कालेज ले जाया गया । जहां सगीर उर्फ छंगा ने उपचार के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया। तीनों घायल रोजे से थे। छंगा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटे के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बाप सगीर को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था । दो दिन बाद रविवार को सगीर का चालान कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका लड़का फरमान अभी फरार है। सगीर उर्फ छंगा के शव को ईशा की नमाज के बाद गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा। गांव का हर व्यक्ति उसकी मौत से गमगीन है।

-पत्नी सार्वजनिक शौचालय पर करती है नौकरी

मृतक सगीर उर्फ छंगा की घायल पत्नी हनीफा गांव में बने सार्वजनिक शौचालय पर साफ सफाई का काम कर अपनी गुजर बसर करती है। जबकि पति मेहनत मजदूरी करता था। मौत से गांव का हर व्यक्ति आहत नजर आया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button