उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना गर्मी से मिली राहत।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना गर्मी से मिली राहत।

नूरपुर।कई दिनों से लगातार चढ़ते पारे के बाद बुधवार की सुबह से झमाझम बारशि होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कई जगह जलभराव भी हो गया। वहीं, दूसरी ओर किसानों की फसलों को भी लाभ पहुंचा।जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से ही पारा हर दिन चढ़ता जा रहा था। बढ़ती गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। धूप के कारण लोग परेशान थे। लेकिन बुधवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे नूरपुर,ताजपुर,हंसुपुरा,और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने लगी।सुबह आधे घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। उसके बाद दिन भर हल्की बूंदाबांदी से मौसम बिल्कुल सुहावना हो गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे। धान की रोपाई के लिए बारिश बेहद आवश्यकता थी। बारिश के चलते अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 डिग्री पर आ गया। लोगों ने बारिश का आनंद लिया।
रिपोर्ट विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button