देहरादून-उत्तराखण्ड़

ज्वेलर्स के यहां लूट का प्रयास,एक लुटेरा पकड़ा गया दो फरार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (न्यूज ब्यूरो ),,,,देहरादून के विकासनगर में तमंचे के बल पर तीन बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया,तीन लोग खरीदारी करने के बहाने से दुकान में पहुंचे। सभी ने कंबल ओढ़ा हुआ था। इस बीच एक बदमाश ने अचानक तमंचा निकाल कर संजीव राणा पर तान दिया लेकिन बहादुरी दिखाते हुए सर्राफा व्यापारी तमंचा लिए बदमाश से भिड़ गए। आस-पास के दुकानदारों के सहयोग से बदमाश को दबोच लिया गया, लेकिन दो बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद आसन बैराज के समीप बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button