काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जुआरिओ पर टूटा पुलिस का कहर,7.5 लाख ₹के साथ एक दर्जन जुआरी गिरफ्त में

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर,उत्तराखंड(रिजवान अहसन),,काशीपुर पुलिस ने जुए की गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाते हुए एक घर चल रहे जुए के अड्डे से दर्जनभर नामचीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है पुलिस की अचानक कारवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।पुलिस ने
जुआरियों के पास से पुलिस को 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद हुए इसके साथ ही लगभग 17 बाइक्स और 15 मोबाइल समेत जुआ के कई साजो सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुर के गंगे बाबा रोड स्थित पुष्पक विहार इलाके में कौशल यादव जो पूर्व में भी कई बड़ी वारदातो में शामिल रहा है उसके खाली गौदाम को विगत कई दिनों से उसकी शह पर जुआघर का रूप देकर बड़े पैमाने पर जुआ कराया जा रहा था,जिसके काशीपुर और यूपी के मुरादाबाद जनपद बिजनौर समेत उत्तराखंड के
कई नामचीन जुआरी लाखो रुपये का जुआ खेलते है
मुखबिर की सटीक सूचना पर बीती रात्रि गौदाम में भारी पुलिस बल के साथ रेड की गई जहां कौशल यादव,वीरेंद्र कुमार, मो नईम,शाहिद,आसिफ, सोभित अग्रवाल,मुरसलीन,धीरज शर्मा, सनाउर रहमान शन्नू, मो इस्लाम,गौरव कुकर,निषाद,इजाज, मोइन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रुपए 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद किए गए इसके साथ ही 11 मोटर साइकिल को भी पुलिस ने मौके से बरामद कर कब्जे में कर सीज किया है।

पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल हो गया है जिनकी तलाश जारी है।इधर रिहायशी क्षेत्र में एक बड़े जुआ घर का खात्मा हो जाने से क्षेत्र के लोगो ने चेन की सांस ली है।एस पी अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जुआ व सट्टा किसी भी हालात में नही चलने दिया जाएगा तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button