बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले की सभी निकायों में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने का कार्य प्रगति पर!!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले की सभी निकायों में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने का कार्य प्रगति पर, अब तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा 300 होर्डिंग्स हटाए जा चुके, बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाने वालों को किया गया सचेत
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 12 DECEMBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले की सभी निकायों में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने का कार्य प्रगति पर है और अब तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा 300 होर्डिंग्स हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष 58 होर्डिंग्स को तेजी के साथ हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 18 नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 589 होर्डिंग्स स्थापित पाए गए, जिनमें 231 होर्डिंग्स की अनुमति संबंधित नगर निकायों से प्राप्त की गई है, जबकि 358 होर्डिंग्स बिना अनुमति के पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि शेष अवैध होर्डिंग्स स्वामियों द्वारा अनुमति लेने के लिए अनुरोध किया गया है यदि दो दिन के अन्दर उनके द्वारा होर्डिंग्स स्थापना के लिए अनुमति प्राप्त नहीं की जाती तो शेष अवैध होर्डिंग्स को नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटवा दिया जाएगा। उन्होंने होर्डिंग्स लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को सचेत करते हुए कहा कि बिना नगर पालिका प्रशासन की अनुमति के किसी भी सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्ति पर होर्डिंग्स न लगाएं।

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button