उत्तराखंड

जान से मारने की धमकी के आरोप में नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तरकाशी /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,,बड़कोट नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
घटना मंगलवार, 25 फरवरी की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीण रावत की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। प्रवीण रावत ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान विनोद डोभाल और अंकित रमोला ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
प्रवीण रावत की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया। बुधवार को दोनों आरोपियों को पुरोला स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ज्ञात रहे विनोद डोभाल उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र के निवासी हैं। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अतोल सिंह रावत को हराकर बड़कोट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पद हासिल किया था। उनके परिवार का उत्तराखंड की राजनीति में खासा दखल है। उनके भाई संजय डोभाल उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं, जबकि उनकी बहन नीलम बिजल्वाण टिहरी जिले की मुनीकी रेती नगर पालिका की अध्यक्ष की यह पहली बार नहीं है जब विनोद डोभाल विवादों में आए हैं। अगस्त 2022 में, उत्तरकाशी में UKSSSC पेपर लीक मामले में उनका नाम चर्चा में आया था। हालांकि, उन्होंने इस मामले में किसी भी संलिप्तता से इनकार किया था।
इसके अलावा, सितंबर 2022 में टिहरी जिले के यूनियन बैंक में 4 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें बैंक कैशियर सोमेश डोभाल और एक खाताधारक के बीच बातचीत सामने आई थी

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button