मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

जहर खुरानी के शिकार युवक ने नकदी गायब होने की दी तहरीर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जहर खुरानी के शिकार युवक ने नकदी गायब होने की दी तहरीर

जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज जिला ब्यूरो अमन कुमार

अलीगढ़ से अपने घर कन्नौज जाने के लिए चले युवक ने ज़हरख़ुरानों द्वारा नकदी गायब करने की तहरीर दी है। पीड़ित आजाद अली पुत्र इस्लाम अली निवासी मिघौली थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज ने बताया कि बीती 26 मार्च को वह अलीगढ़ से कन्नौज आने के लिए रोडवेज की बस पर बैठा था। रास्ते में जहर खुरानों का शिकार हो गया। बस के चालक परिचालक उसे बेवर बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में उतार दिया। अस्पताल में इलाज के बाद जब उसे होश आया तो उसे पता लगा कि उसके पास मौजूद 45 हजार रुपए की नकदी व 55 हजार रुपए कीमत का एक सैमसंग मोबाइल व कपड़ों का बैग गायब था। पीड़ित ने बेवर थाने पर तहरीर देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button