देहरादून-उत्तराखण्ड़

जल्द होगी आंगनवाड़ी में 5 हज़ार से अधिक पदों पर सहायिकाओं की भर्ती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 5115 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समायोजित होने का समायोजन पत्र देते हुए इसकी घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर सीधे समायोजन किया गया है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में यह एक अभूतपूर्व निर्णय है।
मातृ शक्ति के हित में एक व्यापक बदलाव लाएगा। इससे पहले लोक कलाकारों, उत्तराखंड महिला पहाड़ी बैंड एवं बालिका निकेतन की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक खजान दास ने की।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button