Uncategorized

जनपद बिजनौर को इंडिया ग्लोबल अवार्ड 2022 के उत्कृष्ट जनपद की श्रेणी मे पुरस्कार हुआ प्राप्त

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर का प्रतिनिधित्व करने पहुचे जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्रा ने पुरस्कार प्राप्त किया

बिजनौर। भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा ए.पी. शिंधे सिमपोजीयम हॉल, एन.ए.एस.सी. काम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली मे आयोजित पांचवे इंडिया एग्री बिज़नेस समिति 2022 मे जनपद बिजनौर को इंडिया ग्लोबल अवार्ड 2022 के उत्कृष्ट जनपद की श्रेणी मे पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जिसको जिलाधिकारी के आदेश पर बिजनौर का प्रतिनिधित्व करने पहुचे जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्रा ने पुरस्कार प्राप्त किया है।

यह पुरस्कार जिला प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा जनपद के किसानो को उदाहरणात्मक सहयोग, निर्यात को बढ़ावा देने एवं सुव्यवस्थित व लाभकारी मूल्य पर विपणन की सुविधा प्रदान करते हुए किसानो व विपणन संस्थायों को एक मंच पर लाने, जैविक खेती एवं नवोन्मेशी कार्यों को बढ़ावा देने, कृषि क्षेत्र मे स्टार्ट-अप के माध्यम से युवाओं को आकर्षक अवसर प्रदान कराना, रोजगार के नये अवसर का सृजन करना तथा कृषकों को संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं से समन्वय स्थापित कर आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर दिया गया है। साथ ही नमामि गंगे परियोजना के लाभार्थी कृषकों एवं जैविक कृषि कर रहे अन्य कृषकों की आय में 30 से 40% तक वृद्धि करने और तैयार उत्पादों के प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग विपणन को भी संज्ञानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत सरकार के माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, भारत सरकार, डॉक्टर संजीव बालियान, माननीय कृषि मंत्री हरियाणा सरकार, जेपी दलाल, मा. सदस्य नीति आयोग रमेश चंद्र, डॉ एमजे खान चेयरमैन एवं डॉक्टर एनके ददलानी एडवाइजर, भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा उक्त पुरस्कार प्रदान किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button