जनपद के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, जनपद में रू. 68 करोड़ की लागत से अगले 02 वर्ष में प्रदेश का सबसे भव्यतम म्यूजियम, ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा,

जनपद के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, जनपद में रू. 68 करोड़ की लागत से अगले 02 वर्ष में प्रदेश का सबसे भव्यतम म्यूजियम, ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा,
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से 143.01 लाख की लागत से औड़ेन्य पड़रिया स्थित प्राचीन भैरों बाबा मंदिर, रू. 101.01 लाख की लागत से पावर हाउस रोड स्थित शारदा बाई आश्रम तथा रू. 156.64 लाख की लागत से सोतियाना के प्राचीन हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनपद के सभी प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका हैं, कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है, पर्यटन विभाग की जो भी परियोजनाएं धरातल पर उतरें, वह लंबे समय तक धरातल पर दिखें यही प्रयास किये गये है। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, जनपद में रू. 68 करोड़ की लागत से अगले 02 वर्ष में प्रदेश का सबसे भव्यतम म्यूजियम, ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा, जो जनपद की आन-बान-शान होगा, बाईपास के निर्माण के उपरांत नए महानगर का निर्माण भी होगा और उसके बाद इसे नगर पालिका में शामिल कराकर मैनपुरी को आदर्श जनपद बनाया जाएगा, बाईपास निर्माण के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो चुका है, रू. 750 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृति हो चुकी है, शीघ्र ही धरातल पर बाईपास का निर्माण भी प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ सड़कों का जल भी बिछाया गया है, बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराये जा रहे हैं।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, काशी कॉरीडोर का लोकार्पण, आध्यात्मिक, धार्मिक, भव्य-दिव्य महाकुंभ का आयोजन इन सब मंे आप द्वारा चुने हुये प्रतिनिधि के रूप में मुझे प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जो जनपदवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि पर्यटन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही जनपद के धार्मिक महत्व के एतिहासिक, सुप्रसिद्ध मंदिरों का पर्यटन विकास का कार्य प्रारंभ हुआ, वर्ष 2022-23 मंे रू. 12.50 करोड़, वर्ष 2023-24 में रू. 29 करोड़, वर्ष 2024-25 में रू. 15 करोड़ की धनराशि जनपद के विकास कार्यों, धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण हेतु स्वीकृत, अवमुक्त की गयी। उन्होने कहा कि बाईपास के निर्माण, आवास विकास परिषद के माध्यम से सैकड़ों एकड़ भूमि पर कॉलौनी विकसित होने के उपरांत नगर पालिका परिषद की सीमा का भी विस्तार कराया जायेगा ताकि नगर क्षेत्र के आस-पास के ग्रामों का भी सर्वागींण विकास हो और जनपद की शुमार प्रदेश के महानगरों मंे हो।


















