नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

जनता के लिए धूप, सुख-दुख, परिवार को पिछे रख 407 सप्ताह से लगातार धरने पर बैठे- तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनता के लिए धूप, सुख-दुख, परिवार को पिछे रख 407 सप्ताह से लगातार धरने पर बैठे- तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी

किरतपुर-:- रेलवे स्टेशन बसी किरतपुर उत्तर रेलवे से रन थ्रू हो कर निकल रही सिद्धबली गढ़वाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग को लेकर आज रेलवे स्टेशन के बाहर निजी जगह पर 407 वा साप्ताहिक लगातार शान्ति पूवर्क धरना दिया गया है।
पवित्र धरना प्रदर्शन स्थल से संयोजक तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी ने अपने सम्बोधन मे सबसे पहले कहा रेलवे बोऀड ने 186 वर्षों में पहली बार किसी महिला को श्रीमती जया वर्मा सिन्हा को अध्यक्ष भारतीय रेलवे बोर्ड को नियुक्त किया है उसके लिए मुबारकबाद और आगे कहां शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल श्रीमती जया वर्मा सिंन्हा अध्यक्ष भारतीय रेल बोर्ड से रेल मंत्रालय में जाकर जनहित में 9 वर्षों से लगातार की जा रही दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग रखेगा।
मकरानी ने आगे कहा मेरे द्वारा पीआईएल नंबर 4942 /2018 अध्यक्ष इंडियन रेलवे बोर्ड एंड 3 अन्य माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दायर की थी दिनांक 7.12 2018 देश में भारतीय रेलवे बोर्ड के समक्ष अपनी बात को स्वतंत्र प्रभावशाली तरीके रखने के माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आदेश दिए थे को भी अवगत कराएंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री के नाम से सिद्धबली गढ़वाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन स्टॉपेज मांग पत्र स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार राठी को दिया गया धरने की निगरानी में आरपीएफ व जीआरपीएफ के इंचार्ज मौजूद रहे।
धरने पर नॉट आउट बैठने वाले संयोजक तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी, खुर्शीद अहमद भाई जी रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button