उत्तराखंड

छात्राओ ने लगाया प्रोफ़ेसर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुड़की /उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,असिस्टेंट प्रोफेसर की काली करतूत ने सभी को हैरान कर दिया। रुड़की के एक सरकारी डिग्री कॉलेज में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बीएससी की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान उन्होंने 12 छात्राओं से बंद कमरे में अनुचित व्यवहार किया।
गंग नहर थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर की है जब छात्राएं प्रैक्टिकल परीक्षा देने पहुंचीं। एक छात्रा ने बाहर आकर बताया कि प्रोफेसर डॉ. अब्दुल अलीम अंसारी ने उसकी हथेली पर अपना मोबाइल नंबर लिखा और उसे रात में कॉल करने को कहा। जब यह बात अन्य छात्राओं ने सुनी, तो उन्होंने भी आरोप लगाए कि परीक्षा के दौरान प्रोफेसर ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और विरोध करने पर परीक्षा में नंबर काटने की धमकी दी। इस शर्मनाक खुलासे के बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में अंसारी ने छात्राओं को छूने की बात मानी, लेकिन उसने दावा किया कि उसके इरादे “गलत नहीं थे”। मोबाइल नंबर लिखने के सवाल पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।
कॉलेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बुधवार और गुरुवार को कराई गई प्रायोगिक परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। साथ ही कॉलेज स्तर पर भी आंतरिक जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।
पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button