देहरादून-उत्तराखण्ड़

छात्रसंघ चुनावों की आ गयी तारीख़, प्रदेश मे एक दिन होंगे सब जगह चुनाव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,देवभूमि उत्तराखंड सूबे में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न किए जाएंगे।
हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को चुनाव कराने का आदेश भेज दिया है। गढ़वाल विवि परिसरों में तो छात्रसंघ चुनाव हो चुका है, लेकिन इससे संबद्ध महाविद्यालयों डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर कॉलेज में भी राज्य सरकार की तिथि पर ही छात्रसंघ चुनाव होंगे।

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button