बिजनौर-उत्तरप्रदेश

छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत

नूरपुर।नगर स्थित आर जे डिजीटल एक्स-रे सेंटर के तत्वावधान मे सेंटर के युवकों ने सेंटर के प्वाइंट पर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। इस दौरान युवकों ने सुबह 9 से शाम 3 बजे तक सड़क पर खड़े रह कर वाहनों को रुकवा यात्रियों एवं राहगीरों को शीतल एवं मीठा जल पिलाया।इस दौरान समाजसेवी डॉक्टर शाहनवाज अंसारी ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की जल सेवा करने से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। इस लिए इस भीषण गर्मी मे छबील लगाकर लोगों को मीठा जल पिलाने का काम किया।उन्होंने सभी लोगों से गर्मी के मौसम में बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में छबील लगाकर राहगीरों विशेषकर मजदूरों को ठंडा शबरत पिलाने का आह्वान किया।इस मोके पर डॉ शाहनवाज अंसारी, मो शाहरुख, अंकित कुमार, फहीम अंसारी,मश्कूर अहमद, शोराज सिंह आदि का सहयोग रहा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button