उत्तराखंडखबरों की खबर

चौकी प्रभारी मासी ने जूनियर हाईस्कूल तिमिलखाल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

करियर सहित विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी से छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थाना चौकी प्रभारियों को स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में चौकी प्रभारी मासी बृजमोहन भट्ट द्वारा जूनियर हाईस्कूल तिमिलखाल ,मासी में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के प्रति जागरूक कर रुचि लेकर शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया।

 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ को सड़क सुरक्षा के प्रति अल्मोड़ा पुलिस की मुहिम सड़क सुरक्षा सत्याग्रह के बारे में जानकारी देकर अपने अभिभावकों,परिचितों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने एवं गुड समैरिटन स्कीम के बारे में बताकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया। 

नशा मुक्ति अभियान के तहत नशीले पदार्थों से शारीरिक व मानसिक रुप से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने के लिये जागरुक किया गया तथा अवैध रूप से नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

छात्र-छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी दी गयी तथा छात्राओं व विद्यालय की महिला स्टॉफ को महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानूनों व गौरा शाक्ति फीचर की जानकारी देते हुए गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया।
छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साईबर अपराधों के प्रति जागरुक करते हुए बचाव के तरीके बताये गये तथा साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, पुलिस सहायता हेतु उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090 सहित स्थानीय थाना चौकी प्रभारी के नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button