हरिद्वार-उत्तराखण्ड़उत्तराखंड

चिल्ड्रंस डे पर एसएसपी हरिद्वार को अपनी स्कूल बस में पाकर गदगद हुए बच्चे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

हरिद्वार। देहात क्षेत्र (मंगलौर) भ्रमण से वापस लौटते समय एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह सामने से आ रही स्कूल बस में अचानक चढ़ गए। जहां बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए उनको चिल्ड्रंस डे की शुभकामनाएं दी। अचानक एसएसपी को अपने बीच पाकर आश्चर्यचकित हुए बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई एवं हल्के फुल्के अंदाज में कुछ सवाल भी पूछे गए जिस पर सही जवाब देने वाले छात्रों को दो-दो चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चहल पहल के इस माहौल में बच्चों को “भविष्य के सपनों को साकार करने हेतु जरूरी टिप्स” दिए। अजय सिंह द्वारा पूर्व में भी बतौर एसपी सिटी देहरादून रहते हुए चिल्ड्रंस डे पर ऐसे ही अचानक बच्चों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की गई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button