गढ़मलपुर नई बस्ती में हुआ एक भीषण हादसा दो की हालत गंभीर

गढ़मलपुर नई बस्ती में हुआ एक भीषण हादसा दो की हालत गंभीर
नजीबाबाद जोगीरमपुरी रोड पर आज दिनांक 29.05.2022 दिन रविवार को एक भीषण हादसा हुआ जिसमें जोगीरमपुरी अंजुमन मजलिस से से आ रही सिफ्ट डिज़ेर और नजीबाबाद से आ रही टू व्हीलर गढ़मलपुर नई बस्ती पहुंची तो एक भीषण हादसा हुआ।सिफ्ट डिजेर गाड़ी नम्बर DL4CAM4920 जिसमें सिफ्ट डिज़ेर वाले ने ज़ोरदार टक्कर मारदी दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे बताया जा रहा की नीसुल अंसारी, उम्र 24 वर्ष परवेज़ अंसारी 19 वर्ष पुत्र महमूद निवासी कनकपुर कला दोनों सगे भाई है और ग्रामीणों ने जोगीरमपुरी रोड पर जनता नर्सिंग होम हॉस्पिटल में भर्ती कराया बाइक गाड़ी नम्बर UP20 AC9015 है जिसमें दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है आपको बताते चलें कि ये पूरा मामला थाना नजीबाबाद के नई बस्ती गढ़मलपुर का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
आईरा न्यूज़ के लिए नजीबाबाद से नासिर मंसूरी की खास रिपोर्ट

















