काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर,संयुक्त समिति करेगी खुली जांच

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जसपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,जसपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बाबरखेड़ा के प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है शिकायत कर्ता फिरोज अली ने आर टी आई के तहत सूचना मांगी जिसके बाद शिकायत कर्ता द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गई जिसमें खण्ड विकास अधिकारी काशीपुर ओर संयुक्त टीम जांच के लिए बाबरखेड़ा गांव पॅहुची शिकायत कर्ता फिरोज अली का आरोप है कि मार्च माह में आर टी आई के तहत प्रधान की कार्ययोजना के कागज मंगाए थे
जिसमें बहुत अनियमितता पाई गई है अमृत सरोवर योजना से तालाब का काम मनरेगा द्वारा होना था लेकिन वो कार्य जे सी बी से कराया गया हैं ओर मजदूरों का मनरेगा का पैसा निकाला गया है शिकायत कर्ता ने बताया कि दस्तावेजो पर सभी साइन फर्जी किये गए है ओर राजस्व विभाग द्वारा जो रॉड बनाई गई है उसमें मौके पर बेस नही है मिट्टी डाली गई है और बेस के आधार पर पैसा निकाला गया नाली निर्माण को लेकर भी पैसा निकाला गया है जिसमे जांच अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की इसमें जांच की जाएगी।वंही शिकायत के बाद बावर खेड़ा गांव में जांच पर पॅहुचे खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि बाबर खेड़ा गांव में फिरोज अली द्वारा शिकायत की गई थी उसकी खुली जांच हो रही है इसमें जांच के सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए जो भी अनियमितता आएगी वो जांच पूरी होने बाद सामने आएगी जांच की प्रक्रिया गतिमान हैसंयुक्त समिति इसकी जांच कर रही है अभिलेखों का निरीक्षण किया जाएगा साइड का निरीक्षण किया जाएगा उसके बाद जो भी स्थिति आएगी वो स्पष्ट हो जाएगी जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभाग के नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button