उत्तराखंड

खेत में चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री,एक पकड़ा गया 2 फरार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गदरपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 11 अवैध असलहे, जिंदा कारतूस और अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद किया है। मामले में दो लोग फरार हैं उनकी पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने खुलासा करते हुए बताया कि अवैध असलाह बनाने और रखने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस को दिये गये थे जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का गुप्त सत्यापन किया था। सूचना सत्य होने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे तीन टीमें बनाकर ग्राम आर्यनगर में खेत के किनारे जंगल के पास पाखड के पेडो के नीचे अवैध असलाह बना रहे अभियुक्त मेहर सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेडा को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके पास से अवैध रूप निर्मित भारी मात्रा मे अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किये गये। छानबीन में पता चला कि पकडा गया अभियुक्त मेहर सिह शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जिसका अच्छा खासी आपराधिक इतिहास है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह एवं उसका पुत्र महेन्द्र तथा बुआ का लडका दर्शन सिंह पुत्र इन्द्र सिह मिलकर अवैध असलाह बनाने का काम करते हैं । दर्शन सिंह असलाह बनाने मे उसका पार्टनर है । जबकि बेटा महेन्द्र सिह अवैध तंमचों/देशी बन्दूको को बनाकर ग्राहकों को बेचता है। अवैध अवसलहों को रामपुर, रुद्रपुर , किच्छा , हल्द्वानी, बाजपुर , कालाढूंगी आदि स्थानों में 5-5 हजार रुपये प्रति तमंचे के से हिसाब से बेचते है। पुलिस मुख्य आरोपी मेहर सिंह को 4 तंमचे 315 बोर, 4 तंमचे 12 बोर, एक देशी रिवाल्वर .32 बोर, 2 देशी बन्दूक 12 बोर, 8 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 4 अदद 12 बोर के जिन्दा कारतूस , अस्लहा बनाने के उपकरणों आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पुत्र और रिश्तेदार को पुलिस तलाश कर रही है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये मेहर सिंह और फरार अभियुक्तों के खिलाफ गदरपुर और थाना केलाखेड़ा में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिह रंसवाल, ,राकेश कठायत, कांस्टेबल जीवन फुलेरा ,गोरखनाथ , इरशाद उल्ला,कैलाश मनराल,बलवन्त सिंह,दर्शन सिंह ,कुन्दन सिंह, प्रकाश टम्टा आदि शामिल थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button