ग्रह शिक्षक बनाने के नाम पर 5 लाख की ठगी,पीड़ित महिला ने दी तहरीर

जसपुर /उत्तराखंड ,,,संस्था के संचालक द्वारा ग्रामीणों को झांसा देकर लाखो रुपए लेकर फरार होने का मामला सामने आया हे। आरोप हे कि प्रत्येक माह खाते में रकम भेजने का झांसा देकर गांव उमरपुर में एक युवक ने कई लोगों से पांच लाख रुपये ठग लिए तथा कार्यालय बंद कर फरार हो गया। सोमवार को गांव की महिला ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

धर्मपुर चौराहे पर वर्ष 2018 में
मुनि वेलफेयर सर्विसेज संस्था के नाम से कार्यालय खोला था। आरोप हे कि क्षेत्र के ही एक युवक ने संपर्क कर कहा कि संस्था ग्रह शिक्षक बनाने रही हे जिस के लिए चार हजार रुपये जमा करोगी तो उसे 800 रुपये प्रति माह मिलते रहेंगे। गांव उमर पुर निवासी नमी देवी ने बताया कि उसने रकम जमा करा दी। कुछ महीनो तक 800 रुपये उसके खाते में आते रहे। युवक ने नेमी देवी को अन्य लोगों को भी स्कीम से जोड़ने पर प्रतिमाह रकम बढ़ाकर देने का झांसा देते हुए उसके खाते में 32 हजार रुपये महीना आने की बात कही। नेमी देवी ने अप्रैल 2024 में अपने रिश्तेदार और परिवार वालों से पांच लाख रुपये ऑनलाइन उसके खाते में जमा करा दिए। रिश्तेदारों के खाते में मासिक रकम न आने पर वह पांच मई को युवक के कार्यालय गई, लेकिन कार्यालय बंद था। नेमी देवी पत्नी नन्हे सिंह ने पुलिस को तहरीर सोपी हे । जिस में उसने कहा कि
जब वह उसके घर गई तो युवक घर पर नहीं मिला। उसके परिवार के सदस्यों ने उसे दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


















