गौरा शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को दिये जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन देहरादून में गौरा शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को दिये जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की थाना स्तर पर गठित टीम गौरा की 35 महिला पुलिस कर्मियों को
सेल्फ डिफेंस मास्टर
प्रशिक्षण कार्यक्रम के
अन्तर्गत पुलिस लाईन देहरादून में तीन दिवसीय आत्मरक्षा तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने जनपदों में गौरा टीम में नियुक्त अन्य महिला कर्मियों के साथ-साथ स्कूल कालेज ग्राम मौहल्लों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मिशन गौरा शक्ति केवल एक पुलिस एप्प नहीं अपितु उत्तराखण्ड पुलिस एप्प का हिस्सा है। मिशन गौरा शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिसमें महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रैनिंग देना, प्राप्त शिकायतें का समय से निस्तारण किया जाना, स्कूल कालेजों में जाते वक्त जिन क्षेत्रों में महिलाओं लडकियों के साथ छेडछाड होती है, उन क्षेत्रों में फोकस करना, वहां पैट्रोलिंग बढाना ये सब इस मिशन के पार्ट है


















