Uncategorized

गौमाता की सुरक्षा के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क धामपुर से अमित शर्मा

धामपुर। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें गौ माता की सुरक्षा और गौशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई।

बुधवार सुबह राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उन्होंने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से गौ माता की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्थाएं करने की मांग की। साथ ही 9 बिंदुओं पर आधारित एक सुझाव पत्र भी ज्ञापन के साथ सौंपा। जिसमें गौशाला में गौ माता के रखरखाव के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले 62 रुपए का समय से भुगतान कराने की मांग की गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन विभाग के एंबुलेंस भेज कर गौ माता का समय पर इलाज कराने, ठंड को देखते हुए गौशाला में पर्दे लगवाने अलाव जलाने और नियमित रूप से पशु चिकित्सकों द्वारा गौ माता का चेकअप कराए जाने की मांग की गई। इसके अलावा ज्ञापन में गौ माता की सुरक्षा के लिए सभी गौशालाओं में सीसीटीवी लगवाने और जिले की पांच गौशालाओं की जिम्मेदारी राष्ट्रीय गौ रक्षक दल को दिए जाने की मांग की गई ।साथ ही ऐसे लोगों पर कार्यवाही के लिए भी कहा गया जो गोशाला गौ माता को सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं। जिससे हाइवे व अन्य मार्गों पर सड़क हादसों में उनकी भी मृत्यु हो जाती है या फिर उनके कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं। ज्ञापन देने वालों में क्षितिज रस्तोगी आलोक आर्य विनय भार्गव अर्जुन चौहान रघुवीर सिंह मनोज चौहान पारस अग्रवाल शीशपाल सोनू अजय आदि शामिल रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button